संगठन की असली ताकत होती है सदस्य की संख्या — रवीन्द्र त्रिपाठी
नए व्यापारियों तथा उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का चलाया जाए अभियान —रवीन्द्र त्रिपाठी
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान आज नगर सुल्तानपुर में नए व्यापारी उद्यमियों को सदस्य बनाने का अभियान महिला अध्यक्ष श्री मती पूनम अग्रहरि की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान दर्जनों व्यापारियों को प्रदेश महामंत्री द्वारा सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार से घर में नए सदस्य के पैदा होने पर खुशी होती है इस प्रकार जब नए उद्योग व्यापार स्थापित होते हैं तो हम लोगों को भी उतनी प्रसन्नता होती है और आज अभियान चला कर नए व्यापारी तथा उद्यमियों को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जोड़ा गया। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की संख्या में निहित होती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिक सदस्यबल वाले संगठन की आवाज़ सर्वाधिक प्रभावशील होती है। उन्होंने जिले में अधिक से अधिक व्यापारी सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, सुचारू विद्युत आपूर्ति और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल के कारण नए निवेश हो रहे हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री जी की प्रशंसा की गई।
श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा जीएसटी सुधार और कटौती जैसे निर्णयों ने व्यापार जगत को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने व्यापारी नेताओं से व्यापारियों की समस्याओं को पहचानने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने चेताया कि जहां भी अधिकारी व्यापारी हितों के विरुद्ध कार्य करेंगे, वहां लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। सदस्यता अभियान के दौरान दर्जनों नए उद्यमियों व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदेश महामंत्री द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसौधन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महिला नगर अध्यक्ष पूनम अग्रहरि संदीप अग्रहरि रमेश वर्मा आदि शमिल रहे।