A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

संत रविदास लोक का भव्य लोकार्पण फरवरी-मार्च 2026 में, कार्य में गति लाने के निर्देश

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के सागर जिले के बड़तूमा (नरयावली विधानसभा) में निर्माणाधीन ‘संत रविदास लोक एवं म्यूजियम’ के कार्यों की समीक्षा और लोकार्पण की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित इस प्रथम बैठक में निर्णय लिया गया कि इस भव्य लोक का लोकार्पण आगामी फरवरी-मार्च 2026 में किया जाएगा। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति और इसे समय सीमा में पूर्ण करना रहा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अब म्यूजियम के फिनिशिंग वर्क और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि निर्धारित समय तक यह प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से तैयार हो सके। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने बैठक में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि संत रविदास लोक न केवल आस्था का केंद्र होगा, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!