A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

सड़कों से हटेगा तारों का जाल, इंटरनेट और डिश टीवी के केबल अब अंडरग्राउंड बिछाए जाएंगे

सड़कों से हटेगा तारों का जाल, इंटरनेट और डिश टीवी के केबल अब अंडरग्राउंड बिछाए जाएंगे

सड़कों से हटेगा तारों का जाल, इंटरनेट और डिश टीवी के केबल अब अंडरग्राउंड बिछाए जाएंगे

 

 

 

 

 

 

चन्दौलीवाराणसी। काशी की सड़कों और गलियों में फैले बिजली और इंटरनेट के तारों के मकड़जाल से अब जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम वाराणसी ने शहर को तारों के जाल से मुक्त करने के लिए इंटरनेट और डिश टीवी के केबल को अंडरग्राउंड करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।इस संबंध में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रमुख टेलीकॉम और केबल कंपनियों ने इस योजना को लागू करने पर सहमति जताई। बैठक में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और जीटीपीएल जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

शहर की छवि सुधारने की पहलबैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी माना कि सड़कों और गलियों में फैले तारों के जाल से काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच शहर की छवि प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब इन तारों को व्यवस्थित और अंडरग्राउंड करने की योजना बनाई गई है।स्मार्ट सिटी के तहत अंडरग्राउंड होगा नेटवर्क

 

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) का अंडरग्राउंड नेटवर्क पहले से मौजूद है, वहां कंपनियां अपने ओवरहेड तारों को हटाकर जमीन के नीचे नेटवर्क शिफ्ट करेंगी। इसके अलावा सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाए गए यूटिलिटी डक्ट का भी इस्तेमाल इंटरनेट और केबल नेटवर्क बिछाने के लिए किया जाएगा।

पहले चरण में इन मार्गों पर काम

 

इस योजना के तहत पहले चरण में शहर के प्रमुख मार्गों पर काम शुरू किया जाएगा। इनमें शामिल हैं—

 

लहुराबीर से मैदागिन मार्ग

मैदागिन से गोदौलिया मार्ग

कालभैरव मंदिर मार्ग

इन मार्गों पर खंभों पर लटकते तारों को छिपाने के लिए विशेष ‘वायर कवरिंग बॉक्स’ लगाए जाएंगे। इसका मॉडल एयरटेल कंपनी की ओर से प्रस्तुत किया गया है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा।तंग गलियों में दीवारों पर लगाए जाएंगे क्लैंप

 

शहर के मणिकर्णिका घाट और ठठेरी बाजार जैसी तंग गलियों में जहां बिजली के खंभे नहीं हैं, वहां स्थानीय भवन स्वामियों की सहमति से दीवारों पर क्लैंप लगाकर केबल को व्यवस्थित किया जाएगा।

नगर निगम ने इस कार्य को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

 

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से शहर में साफ-सुथरा और व्यवस्थित शहरी ढांचा विकसित होगा, जिससे काशी की सुंदरता और भी निखरेगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!