
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के गुदराही मोड़ के पास रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पानी में पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, महदेवा गांव निवासी सोमनाथ (40) अपना ई-रिक्शा लेकर आ रहे थे। जैसे ही वह गुदराही मोड़ के पास पहुंचे, वाहन अचानक फिसलकर नीचे की ओर पलट गया। हादसे में सोमनाथ घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में उनका उपचार जारी है।


















