A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर। “डबल मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा: पहले अफसर विक्रांत की गोली मारकर हत्या, फिर राखी को हथौड़े-चाकू से उतारा मौत के घाट!”

इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर हत्यारोपियों—कपिल और सुधारस—को गिरफ्तार कर लिया गया।

🚨🔥 “डबल मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा: पहले अफसर विक्रांत की गोली मारकर हत्या, फिर राखी को हथौड़े-चाकू से उतारा मौत के घाट!” 🚨🔥

सहारनपुर। जनपद में सनसनी फैलाने वाले दोहरे हत्याकांड का आखिरकार पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। 02 मई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मिर्जापुर, बड़गांव, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर हत्यारोपियों—कपिल और सुधारस—को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, चाकू, हथौड़ा, खून से सनी टी-शर्ट, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मामले की शुरुआत 28 अप्रैल 2026 की रात हुई, जब रजापुर नौगांवा क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव रजवाहे में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोशल मीडिया और पम्पलेट के जरिए महिला की पहचान राखी (निवासी बागपत) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस पूरे हत्याकांड की परतें खोल दीं।

जांच में सामने आया कि यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि दोहरी साजिश और दो हत्याओं का खौफनाक खेल है। पूछताछ में आरोपी सुधारस ने खुलासा किया कि डूडा विभाग में तैनात विक्रांत कुमार और राखी के बीच मथुरा के एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच राखी ने सुधारस की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और करीब ₹25 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद राखी ने उसे लालच दिया कि अगर वह विक्रांत को रास्ते से हटाने में मदद करेगा, तो वह वीडियो नष्ट कर देगी।

योजना के तहत दोनों ने विक्रांत को फ्लैट पर बुलाया, जहां विवाद बढ़ने पर दोनों ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर विक्रांत की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कार में रखकर दिल्ली-देहरादून हाईवे के पास नदी में फेंक दिया गया

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। जब पुलिस की जांच राखी तक पहुंचने लगी, तो आरोपी को डर सताने लगा कि सच सामने आ जाएगा। इसी भय में उसने अपने साथी कपिल के साथ मिलकर राखी की हत्या की साजिश रच डाली। पार्टी के बहाने राखी को सहारनपुर लाया गया, जहां फतेहपुर कलां के जंगल स्थित फार्महाउस में हथौड़े और चाकू से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को कपड़ों में लपेटकर रजवाहे में फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस केस में पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक जटिल मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मामले में और भी लोग शामिल हैं? और क्या इस तरह के ब्लैकमेल, साजिश और हत्या के नेटवर्क का कोई बड़ा कनेक्शन सामने आएगा? पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच में जुटी है।


रिपोर्ट: एलिक सिंह
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!