

सिंगरौली कलेक्टर एवं एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने जिले में स्थापित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं बैठने की उचित व्यवस्था ,सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री बैनल ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।




