मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: गेहूं उपार्जन केंद्र तियरा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

Oplus_131072

 

सिंगरौली: गेहूं उपार्जन केंद्र तियरा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

किसानो से संवाद कर उपर्जन केन्दों में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में ली जानकारी

सिंगरौली 2 मई 2026/ रवि विपणन वर्ष 2026 में समर्थन मूल्य पर गेहुं उपार्जन की तौल एवं गुणवत्ता के साथ साथ किसानो के लिए उपार्जन केन्द्रो पर की गई व्यवस्था का जायजा लेने हेतु कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने सहकारी समिति तियरा गेहूं उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर किसानों से की जा रही गेहूं खरीदी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में अपने समक्ष गेहूं से भरे बारदानों की तौल कराकर वजन की जांच की और उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता को भी परखा। इसके पश्चात उन्होंने केंद्र में बारदानों की उपलब्धता, गुणवत्ता जांच हेतु सर्वेयर मशीनों की स्थिति तथा किसानों के लिए छाया एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आगामी दो दिवस में सभी केन्द्रो पर सर्वेयर किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। किसानों ने बताया कि केंद्र पर समुचित व्यवस्थाएं हैं और वे अपनी स्लॉट बुकिंग के अनुसार आसानी से गेहूं का विक्रय कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केंद्रों का सतत निरीक्षण करें और किसानों के लिए सभी उचित प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता, मशीन से गुणवत्ता जांच और उपार्जित गेहूं के समय पर परिवहन के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा एवं जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!