A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सीआईए नरवाना की टीम ने 12.50 ग्राम हेरोइन सहित चमेला कालोनी नरवाना की एक नशा तस्कर काबू ।

सीआईए नरवाना की टीम ने 12.50 ग्राम हेरोइन सहित चमेला कालोनी नरवाना की एक नशा तस्कर काबू ।
नरवाना
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए स्टाफ नरवाना कि टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी SI सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चमेला कॉलोनी नरवाना से एक महिला नशा तस्कर को 12.50 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । पकडी गई आरोपीया की पहचान निशा उर्फ शीना वासी भकलाना हाल चमेला कालोनी नरवाना के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम उप निरीक्षक रोशन लाल के नेतृत्व में अनाज मंडी नरवाना के नजदीक मौजूद थी कि सीआईए टीम को मुखबरी मिली कि चमेला कालोनी नरवाना की एक महिला नशा तस्कर जो नशा तस्करी का धंधा करती है और थोड़ी देर बाद चमेला कॉलोनी से ठंडी सड़क पर नशा बेचने के लिए आएगी । सीआईए टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और तत्परता से ठंडी सड़क पर निगरानी शुरू की जैसे ही आरोपीया हेरोइन बेचने के लिए ठंडी सड़क की तरफ आई सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए महिला सिपाही की मदद से आरोपीया को काबू कर लिया । नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपीया के कब्जे से कुल 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।जिस पर आरोपीया के खिलाफ थाना सिटी नरवाना में मुकदमा दर्ज करके आरोपीया को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!