A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

सीएचसी पर एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण का हुआ शुभारंभ 

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लगाया जा रहा टीका

शाहजहांपुर/बंडा ।सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश ने किया।

एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ करते करते हुए ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चियों के टीका लगवाने की अपील की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके वर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित टीका है जो सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर), जननांग मस्सों और अन्य एचपीवी-संबंधित कैंसर से बचाता है। वर्तमान में सीएचसी बंडा पर 14 वर्ष से 15 वर्ष के मध्य उम्र की बच्चियों को टीका की डोज दी जा रही है।यह टीका 90% से अधिक कैंसर के मामलों को रोक सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी अभिभावक इस उम्र सीमा की बच्चियों को सीएचसी पर लाकर टीका अवश्य लगवा लें।स्टाफ नर्स इंद्रजीत द्वारा बच्चियों का टीकाकरण किया गया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बृजेश सिंह,डीएच विवेक वर्मा,बीपीएम दिनेश शर्मा,बीसीपीएम फरहा बी,राजीव शुक्ला,एएनएम रुचि,शरद,मनोज कुमार, सतीश, जीतेन्द्र, विनीत आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!