
सतना/नागोद नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था चंद्र मौली प्रताप सिंह (C.M.P.S.) हायर सेकेंडरी स्कूल में आज स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा और सनातन धर्म की रक्षा व राष्ट्र सेवा की ‘प्रतिज्ञा’ के साथ हुआ।
*संस्कारों से ही होगा राष्ट्र निर्माण: मनीष प्रताप सिंह………*
समिति के डायरेक्टर श्री मनीष प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के विचार आज के युवाओं के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। उन्होंने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।
*हिंदुत्व और समाज सुधार पर चर्चा………*
प्राचार्य श्रीमती नंदिता सिंह ने सनातन हिंदुत्व की महानता पर विस्तार से प्रकाश डाला, *वहीं वाइस प्रिंसिपल श्री के.पी. त्रिपाठी ने* स्वामी जी द्वारा समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उनकी दी गई शिक्षाओं के बारे में छात्रों को अवगत कराया।
*जन्मदिन मनाने का अनोखा अंदाज……..*
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा के.जी.-1 की छात्रा प्रियल दहिया का जन्मदिन रहा। विद्यालय परिवार ने प्रियल का जन्मदिन ‘स्पेशल तरीके’ से मनाकर एक नई मिसाल पेश की, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।
*सफल आयोजन की रूपरेखा………..*
पूरे कार्यक्रम की सुंदर रूपरेखा शिक्षिका अंशिका सिंह और विपिन चतुर्वेदी द्वारा तैयार की गई। इस गरिमामयी अवसर पर चंद्र मौली प्रताप सिंह शिक्षा समिति के पदाधिकारी, सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।









