
सुदर्शन, केशव, मां काली बस्ती के कार्यक्रम पितांबरपुर में उत्साह पूर्वक संपन्न
-प्रान्त संघचालक शशांक भाटिया का रहा बौद्धिक
फरीदपुर (बरेली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आज पितांबरपुर की बस्ती सुदर्शन, केशव, मां काली के कार्यक्रम पितांबरपुर नगर में उत्साह पूर्वक संपन्न हुए। जिसमें दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुदर्शन एवं केशव बस्ती में प्रान्त संघचालक शशांक भाटिया जी का बौद्धिक रहा। लाइन पार मां काली बस्ती में जिला कार्यवाह अभिमन्यु सिंह का बौद्धिक रहा। सुदर्शन और केशव बस्ती का संयुक्त कार्यक्रम सी ए एस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त संघचालक शशांक भाटिया ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि संघ की ये यात्रा त्याग और समर्पण की यात्रा है लाखों बाधाओं के बाद भी राष्ट्र सेवा की यात्रा से विपत्तियां संघ को रोक नही पाईं। किंतु जब तक समाज में सबका एक जलाशय एक श्मशान एक पूजा स्थल नहीं होगा तब तक संघ का कार्य रुकने बाला नही है उन्होंने बताया राष्ट्र समर्पण की भावना प्रत्येक स्वयंसेवक की धमनियों में रक्त की तरह बहती हैं। जब तक स्वयंसेवक और संघ है भारत माता की ओर कोई कुदृष्टि डालने का कार्य नही कर सकता।कार्यक्रम के बाद स्टेशन रोड, साहूकार, मेन रोड पर पथ संचालन भी निकाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक अमर अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र वाल स्वयंसेवक एतांश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह मिथलेश, विभाग सह शारीरिक जिला कार्यवाह अभिमन्यु सिंह, सह विभाग शारीरिक प्रमुख विश्वनाथ, जिला संघचालक महेश चौधरी, नगर संघचालक ब्रह्मेन्द्र मिश्रा, जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख धर्म जागरण अमित तोमर, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, सह जिला बौद्धिक प्रमुख अनुज शर्मा, सह जिला व्यवस्था प्रमुख राहुल अग्रवाल, नगर प्रचारक धर्मेन्द्र, नगर कार्यवाह नितिन, नगर प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र श्रीवास्तव, रुद्रांश, अनिल राजपूत, आयुष अग्रवाल, सुखदेव वाल्मीकि, नरेंद्र, देवेंद्र, प्रमोद प्रियरंजन, मुकेश सिंह, रामेश्वर प्रसाद, आतिश अग्रवाल, बृजेश चौधरी, रितिक राठौर, आकाश भदोरिया, मोहित, राहुल, गुरुदेव पाठक, नीतिश शर्मा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कस्बा के लाइन पार मां काली बस्ती में जिला कार्यवाह अभिमन्यु सिंह का बौद्धिक रहा। अध्यक्षता शिव कुमार भाटी ने की। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह अभिमन्यु सिंह, शिव कुमार भाटी, धर्म जागरण जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख अमित कुमार सिंह तोमर आदि ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में अधिराज्य भारत सहित लगभग एक दर्जन युवा स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह नितिन वर्मा, नगर प्रचारक धर्मेंद्र जी, जिला विद्यार्थी प्रमुख मोहित सिंह चौहान, करन वर्मा, शेखर वर्मा, मोहित शर्मा, रघु प्रताप सिंह, गोपाल यादव, अनमोल शर्मा, राहुल वर्मा, ब्रजेश चौधरी, रितिक कश्यप, प्रियरंजन पांडे, आकाश गुप्ता, आदित्य, प्रशांत, अभिनव, हार्दिक, सोमेन्द्र, देवांश, यश, सुरजीत सहित दर्जनों माता और बहनों ने हिस्सा लिया।






