सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अहम बैठक संपन्न
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने तीर्थयात्रियों के चयन को शीघ्र पूर्ण करने और उन्हें यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यात्रा दल में एक महिला या पुरुष चिकित्सा कर्मी को शामिल करने तथा सभी यात्रियों के लिए मेडिकल किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए ग्राम, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। जिला स्तर पर जिला सूचना अधिकारी, तहसील स्तर पर तहसीलदार को नोडल तथा अधिशासी अधिकारी को सह-नोडल, विकास खंड स्तर पर बीडीओ को नोडल और एडीओ पंचायत को सह-नोडल तथा ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान को नोडल और ग्राम सचिव को सह-नोडल नामित करने को कहा गया।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने उच्च एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ के इतिहास, निर्माण और वास्तुकला पर आधारित चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा पर्व का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के तहत जनपद से विभिन्न वर्गों के 10 तीर्थयात्री 18 अप्रैल को नोडल अधिकारी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचेंगे। 19 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सभी यात्री सोमनाथ के लिए रवाना होंगे, जहां वे सोमनाथ मंदिर दर्शन, साउंड एंड लाइट शो और भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस पी.के. शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फरीदपुर (बरेली)। पूर्व विधायक नत्थूलाल विकल के गांव कीरतपुर परेवा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्वच्छता का संदेश दिया गया।
13/04/2026
ज्ञान मनुष्य जीवन की सबसे बहुमूल्य निधि है महंत रघुवीर दास भगवान का भजन उससे भी बड़ी निधि है महंत कमलेशा नंद सरस्वती हरिद्वार
13/04/2026
भूपतवाला स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में प्रातः स्मरणीय परम पूज्य महंत रामकुमार दास जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरु भगवान श्री महंत जगदीश दास जी महाराज की 37वीं पावन पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा एवं पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ
13/04/2026
भूपतवाला में पुल के नीचे रामेश्वरी मिशन ट्रस्ट धाम, होशियारपुर, पंजाब के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
13/04/2026
गया, स्थानीय गया कॉलेज स्थित एकता सभागार मे श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय कमिटी की ऒर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l
13/04/2026
आईआईटी रुड़की का अध्ययन भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्यों को समर्थन देने हेतु पम्प्ड स्टोरेज हाइड्रोपावर के लिए आगे की दिशा तय करता है
13/04/2026
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु समहरणालय सभागार मे सम्बंधित केंद्रधीक्षकों, पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडा धिकारियो को ब्रीफिंग किया गया l
13/04/2026
जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है*
13/04/2026
एक्स मुस्लिम यात्रा के हर की पौड़ी विवाद पर बोले संत राम विशाल दास
13/04/2026
रिंगनोद में जल मंदिर का शुभारंभ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!