A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। जनपद के थाना मझिला क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

मामले के अनुसार, वादिनी संध्या सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी ग्राम आंझी थाना मझिला ने 9 अप्रैल 2026 को थाने में तहरीर दी थी कि 24 फरवरी 2026 को आशीष सिंह उर्फ हवलदार, धीरज सिंह और भंवर पाल सिंह उर्फ मुले उनके पुत्र अभय प्रताप को अपने साथ फर्रुखाबाद ले गए थे, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक अभय और आरोपियों के बीच आपसी मित्रता थी। मृतक की फुफेरी बहन और आरोपी धीरज के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका अभय विरोध करता था। इसी रंजिश में आरोपियों ने योजना बनाकर अभय को फर्रुखाबाद ले जाकर शराब के नशे में रामगंगा नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को चकिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!