सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज भगवती सिंह ने कहा कि कल युपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षाफल की घोषणा समय अपराह्न 4 बजे की जायेगी। हाईस्कूल/इन्टरमीडिएट के परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम को युपी बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in एवं Digilocker की वेबसाइट https//Digilocker.gov.in/ पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 18फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को सम्पन्न हुई थी एवं मुल्याकन कार्य अप्रैल में समयानुसार सम्पन्न हुआ था ।और जैसा कि पहले ही परीक्षा परिणाम की घोषणा अप्रैल माह में होने की संभावना जताई जा रही थी।जिसे आज माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने आज पत्र जारी कर कल दिनांक 23/04/2026को हाईस्कूल/ इन्टरमीडिएट परीक्षा की घोषणा करने हेतु जानकारी दी है उन्होंने बताया कि कल समय 04 बजे अपराह्न में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।