A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हादसे में दूल्हा दुल्हन घायल

हादसे में दूल्हा दुल्हन घायल

हादसे में दूल्हा दुल्हन घाय

बांदा। काजीटोला में दूल्हा-दुल्हन की कार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कार मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। बिंसडा क्षेत्र के सिंहपुर इटवा गांव निवासी 23 वर्षीय विमल की गुरुवार को शादी थी। बारात बिंदकी गई थी। शुक्रवार दोपहर वह 22 वर्षीय दुल्हन काजल को विदा कराकर कार से गांव लौट रहा था। बबेरू के काजीटोला के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमासिन क्षेत्र के महेड़ गांव निवासी जितेंद्र यादव की बारात कमासिन के अमरहिया पुरवा गई थी। रात हो द्वारचार के बाद बरातियों से भरी स्कार्पियो महेड़ लौट रही थी। गांव के समीप ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो महेड़ गांव निवासी 18 वर्षीय तेजप्रताप , 60 वर्षीय बरकत अली , 65 वर्षीय हरिश्चंद्र , चित्रकूट के मिर्जापुर सरधुवा निवासी 40 वर्षीय भोले, 26 वर्षीय रंजू समेत आठ लोग घायल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!