A2Z सभी खबर सभी जिले कीबड़वानीमध्यप्रदेश

अंजड़-फुटबॉल लवर्स के तत्वावधान में धमाकेदार 8-ए-साइड टूर्नामेंट संपन्न, अल्फा वॉरियर्स ने रियल एफसी को हराया-चैंपियन बनी

अंजड़-फुटबॉल लवर्स के तत्वावधान में धमाकेदार 8-ए-साइड टूर्नामेंट संपन्न, अल्फा वॉरियर्स ने रियल एफसी को हराया-चैंपियन बनी

फुटबॉल लवर्स के तत्वावधान में धमाकेदार 8-ए-साइड टूर्नामेंट संपन्न, अल्फा वॉरियर्स ने रियल एफसी को हराया-चैंपियन बनी!

, 25 जनवरी 2026: फुटबॉल लवर्स के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 8-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 24-25 जनवरी को शासकीय महाविद्यालय अंजड़ के खेल मैदान पर जोरदार उत्साह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कड़ी मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा, और मैदान पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर मैच अंतिम सांस तक रोमांचक रहा।फाइनल मुकाबले में अल्फा वॉरियर्स ने रियल एफसी अंजड़ को कड़ी टक्कर देकर शिकस्त दी और चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजक पुष्पेंद्र कुशवाहा और उपेंद्र चौहान ने बताया कि प्रथम पुरस्कार सद्दाम भाई जॉर्डन की ओर से प्रदान किया गया, जिसमें 11,111 रुपये नकद शामिल थे। द्वितीय पुरस्कार अंकित ओम खंडेलवाल की ओर से 5,555 रुपये के साथ दिया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब राहुल बामने को मिला, जिसे हेमू बोरकर ने प्रदान किया।मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में ओम दादा खंडेलवाल, सद्दाम भाई जॉर्डन, अंकित खंडेलवाल, हरिकिशन कुशवाहा, काग सर शांतिलाल फोगला, राकेश पाटीदार, गोविंद और सादिक चाचा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिकिशन कुशवाहा ने कुशलतापूर्वक किया।अन्य सहयोगी:ट्रॉफी प्रयोजक: जावेद पठान, जेपी फर्नीचर, साजिद पठान परफेक्ट फर्नीचरटेंट व्यवस्था: श्रवण भाई साईं टेंट हाउस चकेरीजल व्यवस्था: पियूष पाटीदार, गोरी चिल्ड वाटरसाउंड व्यवस्था: सौरभ यादव, अंजड़ ग्वाला दूध डेयरी यह टूर्नामेंट अंजड़ के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!