A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेसिक की प्रतिमा को मिला सम्मान

पूर्व में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के हाथों हो चुकी है सम्मानित

बलिया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी बलिया व मुख्यविकास अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, कड़ी मेहनत और समाज की प्रति प्रेरणा के लिए दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिमा उपाध्याय ने बच्चों के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है।उनके जैसी शिक्षिका अपने कार्य से समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी वह शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में इसी तरह का काम करेंगी और जिले का नाम रोशन करेंगी। इससे पहले भी उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। उनके इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताई।सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा का देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पूर्ण शिक्षा देना उनका कर्तव्य है और वह भविष्य में भी इसी दिशा में लगातार प्रयास करती रहेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!