
आज पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त ना हो जाए महिलाओं के अधिकारों समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनिया भर के तमाम देश हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मानते है इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं के भूमिका को स्वीकार करना और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है बल्के महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है


