A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअशोक नगरइन्दौरकटनीकानपुरगुनाग्वालियरचित्रकूटछत्तरपुरजबलपुरजालौनझांसीटीकमगढ़दतियादेवासनई दिल्लीनरसिंहपुरनिवाड़ीपन्नाबाँदाभोपालमध्यप्रदेशमहोबामुरैनाराजगढ़रायसेनरीवालखनऊविदिशाशिवपुरीसतनासागरहमीरपुर

अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ग्वालियर में आयोजित समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति व युवाओं की रही सशक्त सहभागिता

ग्वालियर अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज ग्वालियर में अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं उत्साह के वातावरण में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में महासभा के निर्वाचित महामंत्री श्री दीपक सावला, कोषाध्यक्ष श्री मोहन कनकने, उपाध्यक्ष श्री मोहन बड़कुल, श्री संतोष कुचिया, मंत्री श्री सुशील कुमार सोनी, श्री रविंद्र बड़ेरिया तथा श्री संजय बिजपुरिया ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण की।

शपथ दिलाने का दायित्व महासभा के निर्वाचन उपयुक्त श्री पी. डी. गुप्ता ने निभाया। इस अवसर पर निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश सेठ एवं निवर्तमान महामंत्री श्री आलोक टिकिरिया विशेष रूप से मंचासीन रहे। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी से समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं संगठित नेतृत्व मिलने की अपेक्षा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा की सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा समाज के सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी समाज हित में निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

शपथ ग्रहण समारोह में समाज के वरिष्ठ सामाजिक बंधु, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नवयुवक उपस्थित रहे। सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया। महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय उपस्थिति से संगठन में नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

समारोह के समापन अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!