
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राहकों को अधिक कीमत पर गैस बेचने पर कार्यवाही की गई जिसमें गो गैस पंप को अस्थाई रूप से बंद करने की कार्यवाही की गई एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम अमन मिश्रा ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे के साथ कार्यवाही की। एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार सागर और खाद्य विभाग द्वारा राहतगढ़ बस स्टैंड के पास गो गैस के एलपीजी पंप की जांच की गई जिसमें पाया गया कि पंप संचालक द्वारा दोपहर 1:00 एलजी के मूल्य में लगभग ₹15 की वृद्धि कर दी गई इस संबंध में जब संचालक से आदेश एवं अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध न कर सके और कंपनी द्वारा प्रदान करने पर उपलब्ध कराने को कहा गया इस पर से जांच दल द्वारा मौका पंचनामा बनाकर तत्काल अधिक मूल्य पर वितरण रोका गया एवं पंप से अस्थाई रूप से वितरण को रोका गया साथ ही शीघ्र दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।



