A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सहित स्टाफ ने निकाला फ्लेग मार्च राजगढ़

 

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

  1. धार। राजगढ आगामी त्यौहारो को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारं सह के निर्देशन में थाना राजगढ़ क्षेत्र में सघन फ्लैग मार्च किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत एवं थाना राजगढ़ के समस्त स्टाफ द्वारा थाना राजगढ़ के प्रमुख मार्गो पर सघन फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा राजगढ़ थाना क्षेत्र के सभी डेरों की सघन चैकिंग की गई, साथ ही होटल, लाज एवं किरायेदारों की चैकिंग की गई। जिन व्यक्तियों द्वारा थाने पर बिना सूचना दिए किराएदारों को रखा गया है उन्हें भी सख्त हिदायत दी गई। राजगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चीता मोबाइल एवं थाना मोबाइल के द्वारा पेट्रोलिंग एवं गस्त की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर थाने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओ से कैमरे लगाने के लिए आग्रह भी लगातार किया जा रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!