
नागपुर, शुक्रवार 05 सितंबर 2025-: मिली जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के जरीपटका थानान्तर्गत बेझनबाग क्षेत्र में एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी अनुसार मकान की पहली मंजिल में काम करते समय एक महिला नीचे नाले मे गिर गई। अपनी पत्नि को गिरते देख पति ने उसे बचाने के लिए बिना किसी देरी के नाले में छलांग लगा दी। इस पर समझदारी देखाते हुए पास के मुहल्ले के नागरिकों ने प्लास्टिक की कुर्सी की सहायता दोनों पति- पत्नि को नाले से बाहर निकाला। इस हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे महिला का पति और पत्नी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महिला के सिर में चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग एवं पुलिस विभाग मौके पर पहुंच और महिला को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना मे पीड़ित दंपत्ति बेझनबाग निवासी हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। उक्त घटना के समय महिला मकान की पहली मंजिल पर किसी कार्य से गई हुई थी , जहां पर से अचानक ही वह महिला मकान के पीछे बहने वाले नाले में गिर गई महिला को गिरते हुए देखकर उसके पति ने भी नाले मे छलांग लगा दी । सौभाग्यवश स्थानीय नागरिकों ने हिम्मत से काम लेते हुए कुर्सी की सहायता से दोनों को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया।








