
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 21सितंबर 2024 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के दौरे पर आने वाले है। विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे वर्धा के स्वावलंबी मैदान मे भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देशभर से हजारों लाभार्थियों के उपस्थित रहने अनुमान लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री श्री उदय सामंत ने शनिवार को वर्धा पहुंचकर सभा की तैयारियों का निरिक्षण किया। जिसके बाद श्री उदय सामंत जिलाधिकारी कार्यालय मे पत्र परिषद लेकर बथाया कि अमरावती मे बनने जा रहे पीएम मेघे टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से किया जायेगा। विदर्भ के अमरावती जिले मे 1020एकड़ मे यह टेक्सटाइल तैयार हो रहा है। इस पार्क मे लगभग पचास हजार लोगों को रोजगार मिलने की आशा की जा रही है। किसानो की प्रगति मे भी यह पार्क महत्वपूर्ण साबित होगा।
