A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

अवैध गैस रिफिलिंग एवं भंडारण पर कार्यवाही, सामग्री जप्त

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड  9425179527 धार, 14 मार्च 2026। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध गैस रिफिलिंग एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पीथमपुर क्षेत्र में जांच के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बगदुन रोड पीथमपुर स्थित जय श्री महाकाल किराना एवं दूध डेयरी पर कार्यवाही की गई।

 

जांच के दौरान दुकान के मालिक विजय चौहान द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किया जाना पाया गया। मौके से दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक तोला कांटा, गैस रिफिलिंग पाइप मय रेगुलेटर एवं नोजल जप्त किए गए। किराना दुकान के मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।जांच कार्यवाही जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीराम बरड़े, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल मंडलोई (धार) तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी लक्ष्य पैट्रिक (पीथमपुर) की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कलेक्टर द्वारा गठित अन्य टीमों द्वारा भी जिले के विभिन्न विकासखंडों में जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!