
कटनी
कटनी
अवैध रूप से भंडारित धान की जांच और जुर्माना लगाने का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जांच दल ने गुरुवार को रीठी स्थित गुरुकृपा• राइस मिल डांग के मकान और गोदाम में कुल 558 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित धान पाया, जिस पर मंडी अधिनियमों एवं प्रावधानों के तहत 65 हजार 264 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रीठी स्थित गुरुकृपा राइस मिल डांग की जांच की गई, जिसमें जांच दल को अवैध रूप से भंडारित 324 क्विंटल धान मिला। राइस मिल संचालक श्री जैन द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भंडारित धान पर 39 हजार 992 रुपए का दंडिक मंडी शुल्क वसूला गया।
इसके अलावा राइस मिल संचालक श्री जैन के निवास स्थित गोदाम में भी 234 क्विंटल धान भंडारित पाया गया और 25 हजार 272 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त जांच दल में नायब तहसीलदार खगेश भलावी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका सोनी, मंडी निरीक्षक विकास मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी और प्रशांत मौर्य शामिल थे।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे






