A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध रेत परिवहन माफिया पर प्रशासन का कड़ा प्रहार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। गायत्री मंदिर क्षेत्र में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारकर रेत से लदे 20 से अधिक अवैध ट्रैक्टरों को जब्त किया। गौर तलब हो कि अवैध रेत उत्खनन माफियाओ पर कार्यवाही नहीं की गयी.इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में माइनिंग अधिकारी अमित मिश्रा के साथ प्रशिक्षु आईपीएस लेखराज मीना ओरछा रोड थाना प्रभारी, CSP अरुण सोनी, अरविन्द सिंह दाँगी कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मुस्तैद रहा। लंबे समय बाद हुई इस बड़ी घेराबंदी से रेत -परिवहन कर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का स्पष्ट संदेश है।

Back to top button
error: Content is protected !!