A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चौकी कालांवाली पुलिस का एक्शन

अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चौकी कालांवाली पुलिस का एक्शन

रिपोर्टर इन्द्र जीत

स्थान कालावाली

14 बोतल अवैध शराब मार्का माल्टा सहित आरोपी काबू
डबवाली, 07 मार्च । डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत चौकी कालांवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को 14 बोतल अवैध देशी शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।
आरोपी की पहचान देव नारायण उर्फ राजू पुत्र भगवती प्रसाद निवासी वार्ड न. 04 मंडी कालांवाली के रूप में हुई है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी पीएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि दिनांक 06.03.2026 को वे स्वयं अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल अपराध व अवैध शराब तस्करी नियंत्रण के उद्देश्य से नजदीक वाटर वर्क्स वार्ड न 10 मंडी कालावाली पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति अपने हाथ मे एक थैला प्लास्टिक लटकाये हुए आते हुए दिखाई दिया । जो उक्त शख्स पुलिस की गाडी देखकर रास्ता बदल कर तेज-तेज कदमो से चलने लगा । जो उन्होंने साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करके उक्त शख्स की कट्टा प्लास्टिक सहित तलाशी ली तो कट्टा प्लास्टिक में से 14 बोतल अवैध शराब मार्का माल्टा की बरामद हुई । जो उक्त शख्स से बरामद शराब बारे लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका । आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है ।

Back to top button
error: Content is protected !!