
अशोक कुमार बैराड़ बनें महाराजा सूरजमल संगठन भारत के युवा राष्ट्रीय महामंत्री
महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी एवं संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया की सहमति से राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सोलंकी द्वारा अशोक कुमार बैराड़ को युवा राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संबंधी सूचना राष्ट्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर बेनीवाल द्वारा जारी की गई। इस अवसर पर संगठन के निम्न वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे – मुकेश कुमार भटेश्वर – राष्ट्रीय महामंत्री, सुरेंद्र कुमार हरितवाल – राष्ट्रीय महामंत्री, भूपेंद्र चौधरी – राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, हेमंत डांगुर – राष्ट्रीय सचिव, पुष्पेंद्र चौधरी – प्रदेश उपाध्यक्ष (राजस्थान) अंबालाल खोखर – राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष राम चौधरी रामसा – युवा राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्षगण द्वारा अशोक कुमार बैराड़ को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र राष्ट्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण करें तथा राष्ट्रीय युवा संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रारंभ करें। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि अशोक कुमार बैराड़ के राष्ट्रीय कार्यालय आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा और सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण द्वारा अशोक कुमार बैराड़ को अग्रिम बधाई दी गई है।






