
सुसनेर। डग रोड़ स्थित शिवाजी नगर वार्ड 12 के रहवासियों के दुवारा वार्ड पार्षद प्रतिनिधी पवन शर्मा के नेतृत्व में शासन दुवारा भूमिहीन परिवारों को भू अधिकार पत्र के माध्यम से वार्ड 12 के ही लगभग 43 परिवारो को दिनांक 8 अगस्त 2023 को 1 वर्ष के अस्थाई पट्टे दिये थे

जिनको अभी तक व्यवस्थित स्थानों पर जगह देने व अस्थाई पट्टों को स्थाई कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबो के कल्याण हेतु चलाई जा रही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर रहवासियों के दुवारा एक मांग पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुसनेर के नाम अनुविभागीय कार्यालय में तहसीलदार विजय कुमार सेनानी को दिया गया। इस अवसर पर हितग्राही प्रभु लाल पिता मांगीलाल सुमन, जीतराम पिता बलराम, किरण पति जेतराम, कमलाबाई पति कंवरलाल, रामप्रसाद पिता मूलचंद, लीलाबाई पति राम प्रसाद, बसंती लाल, संतोष हीरालाल सहित अनेक रहवासी उपस्थित थे






