
संतनु कुमार कुर्रे रिपोर्टर
आंगनबाड़ी केंद्र जोंधरा के सामने गंदगी और खुली नाली, बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोंधरा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गंदगी और खुली नाली की समस्या गंभीर होती जा रही है। केंद्र के सामने कचरा और झाड़-झंखाड़ जमा होने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आंगनबाड़ी में रोजाना छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने और पोषण आहार लेने आते हैं, लेकिन केंद्र के ठीक सामने गंदी नाली और कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बच्चों और आसपास के लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार पंचायत को दी गई, लेकिन अब तक सफाई या नाली की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई और गंदगी हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
रिपोर्ट: शांतनु कुमार कुर्रे
ब्यूरो चीफ, बिलासपुर


