A2Z सभी खबर सभी जिले की

आईआईटी दिल्ली में टेक रेडियंस ग्रैंड फिनाले में गढ़वा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा/श्री बंशीधर नगर: बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित टेक रेडियंस ग्रैंड फिनाले (4–5 अप्रैल 2026) में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

रोबोटिक्स वर्कशॉप से चयनित इन छात्रों ने 400 ग्राम से कम वज़न वाले रोबोट तैयार कर रोबोट फुटबॉल मैच में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से करीब 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें माही सिंह (कक्षा 06), चंदा कुमारी (कक्षा 10), दिव्यांशु प्रकाश (कक्षा 08), अयान प्रजापति (कक्षा 10), वैभवी प्रजापति (कक्षा 10), अर्थवित कुमार सिंह (कक्षा 05), वेद प्रकाश (कक्षा 09), सौरभ गुप्ता (कक्षा 08), उत्कर्ष प्रजापति (कक्षा 09) और सोनाली कुमारी (कक्षा 08) ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छात्रों ने अपने-अपने रोबोट को डिजाइन और प्रोग्राम करने में कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम प्रतियोगिता में उनकी सक्रिय भागीदारी के रूप में देखने को मिला।
विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे मंच छात्रों को नई तकनीक सीखने और खुद को साबित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम घोषित होना अभी बाकी है, जिसका सभी प्रतिभागियों को बेसब्री से इंतजार है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!