A2Z सभी खबर सभी जिले की

आईपीएस आशीष गुप्ता का वीआरएस मंजूर,10 जून को विदाई समारोह

आईपीएस आशीष गुप्ता का वीआरएस मंजूर,10 जून को विदाई समारोह

लखनऊ।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

यूपी में “नियम एवं ग्रंथ” विभाग में तैनात आईपीएस आशीष गुप्ता का वीआरएस मंजूर.

उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली व व्यवहार से दुखी होकर आशीष गुप्ता ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था. उनके आवेदन पर सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है. अब उनका विदाई समारोह 10 जून को पुलिस मुख्यालय के अमर शहीद भगत सिंह लाउंज में किया जायेगा.

आशीष गुप्ता का कार्यकाल अभी दो वर्ष शेष था, लेकिन दुखी होकर उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था. नैट ग्रिड के सीईओ रह चुके 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता ने तीन महीने का नोटिस दिया था.

मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले आशीष ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक और एमबीए की पढ़ाई की है. दिसंबर 2022 में उन्हें अचानक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस यूपी भेजा गया था. यूपी लौटने के बाद उन्हें करीब साढ़े छह माह तक प्रतीक्षारत रखा गया था. छह माह वेटिंग में रखने के बाद उन्हें 24 जून 2023 को डीजी रूल्स ऐड मैनुअल्स बनाया गया था. वह अब भी यहीं तैनात हैं…

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!