
आगरा ब्रेकिंग,,,,,,,,
हॉर्टिकल्चर क्लब की सदस्यों ने शहर को हरा भरा सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया।
ताजमहल के साए में स्थित शाहजहाँ पार्क में मियावाकी प्लांटेशन और बोगेनविलिया वाटिका का निर्माण किया।
मियावाकी प्लांटेशन में 36 स्थानीय प्रजातियों के 584 पौधे गार्डन में लगाए गए।
इनमें से एक दर्जन से अधिक प्रजातियाँ “लार्वल होस्ट प्लांट्स” हैं।
12 प्रकार की तितलियों को प्राकृतिक आवास प्रदान करते हैं।
इन पौधों में तितलियां घर बनाती हैं।
उन्हें बच्चों को भोजन मिलता है।।
क्लब की यह पहल शहर की जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए लाभदायक साबित होगी।
समिति पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त की मौजूदगी में विधिवत रूप से वाटिका का शुभारंभ किया।
आगरा