उत्तर प्रदेशबस्ती

आगामी त्योहार कावड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा डी0जे0 संचालकों के साथ गोष्ठी की गयी

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती, उत्तर प्रदेश 10 जुलाई 2025

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आगामी त्योहार कावड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा डी0जे0 संचालकों के साथ गोष्ठी की गयी

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह, एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में आगामी त्योहार कावड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं डी0जे0 संचालको एवं उनके आपरेटरों के साथ गोष्ठी की गयी 

 गोष्ठी में उपस्थित सभी डी0जे0 संचालकों को निर्धारित मानक के पालन करने एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। गोष्ठी में सभी डी0जे0 संचालक को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक मर्यादा, सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का पूर्ण पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की उत्तेजक, भड़काऊ या आपत्तिजनक उद्घोषणा प्रतिबंध रहेगा, नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

डीजे की ध्वनि सीमा, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। तेज आवाज, अश्लील गाने, उत्तेजक नारे आदि पूर्णतः वर्जित रहेंगे। डीजे की ऊँचाई अधिक नहीं होनी चाहिए। उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। समस्त डीजे संचालको से अपील की गयी है कि डीजे ऊंचाई व चौडाई के सम्बन्ध में अफवाहों से बचे व किसी के बहकावे में न आये । अफवाह/भ्रामक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क कर सूचित किया जाए । इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!