
+++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर ++++++++
सोमवार 15 सितंबर 2025-: आचार्य देवव्रत जी ने आज सोमवार 15 सितंबर को महाराष्ट्र राज्य के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। बाम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महोदय जी ने आचार्य देवव्रत जी को राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी,उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी, तथा मंत्रिमंडल के सदस्य , वरिष्ठ अधिकारी, उपस्थित रहे। मालूम हो कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके सीपी राधाकृष्णन जी के भारत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद केन्द्र सरकार ने गुजरात के राज्यपाल महोदय आचार्य देवव्रत जी को महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य देवव्रत जी रविवार 15 सितंबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार सम्हालने के लिए मुंबई पहुंचे हुए हैं। आज राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बाम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महोदय जी ने आचार्य देवव्रत जी को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करने के बाद आचार्य देवव्रत जी ने कहा कि वे महाराष्ट्र राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा सहयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण कः पश्चात राजभवन में आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आचार्य देवव्रत जी के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत सत्कार किया।