A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आदिवासी गौरव का ऐतिहासिक क्षण : झालरापाटन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भव्य अनावरण

झालरापाटन 28 जनवरी, नगरपालिका झालरापाटन द्वारा आदिवासी समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 29 जनवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे बिरसा मुंडा पार्क, बस स्टैंड, झालरापाटन में संपन्न होगा।

समारोह में प्रतिमा का अनावरण माननीय श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया (पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार) एवं माननीय राजा सा. श्री दुष्यंत सिंह जी (सांसद, झालावाड़–बारां लोकसभा क्षेत्र) के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा जैन ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और जागरूकता का मार्ग दिखाया। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी। कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।

नगरपालिका द्वारा समस्त पार्षदगण एवं नगरवासियों से इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!