A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

आदिवासी बस्ती के पास खुलेआम बड़े पैमाने पर कोयले का कारोबार

बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया नदी के पास अवैध कोयला खनन पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी कोयला माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। जहां एक ओर नदी किनारे चल रहे अवैध मुहानों को बंद कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर आदिवासी बस्ती के समीप अवैध कोयला डिपो संचालित किया जा रहा है ।

जमुनिया नदी के महज कुछ दूरी पर आदिवासी बस्ती के पास खुलेआम बड़े पैमाने पर कोयले का कारोबार जारी है। दिन-रात ट्रकों और छोटे वाहनों के जरिए कोयला की तस्करी की जा रही है ।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर झारखंड के मुख्यमंत्री, झारखंड पुलिस ,, विधायक रागिनी सिंह एवं सीआईएसएफ को ट्वीट करते हुए जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि कोयला माफिया ईमानदार थाना प्रभारी की आंखों में धूल झोंककर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं, जिससे थाना प्रभारी की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद के एसएसपी महोदय लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, इसके बावजूद कोयला तस्कर बेखौफ होकर अवैध कोयला कारोबार को अंजाम दे रहे है

Back to top button
error: Content is protected !!