दरभंगाबिहार

आयुक्त ने अधिकारियों को चेताया

दरभंगा में जल संसाधन और सिंचाई पर बड़ी बैठक, नहर सफाई, बाढ़ नियंत्रण और हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रशासन के सख्त निर्देश।

सिंचाई व्यवस्था पर आयुक्त की समीक्षा बैठक

दरभंगा, 06 अप्रैल 2026। आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में जल संसाधन और सिंचाई सृजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। तीनों जिलों के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता शामिल हुए। बैठक में नहरों की नियमित सफाई पर जोर दिया गया। जहां समस्या हो, वहां त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए गए। हर खेत तक पानी पहुंचाने पर विशेष बल रहा। नहर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सतत अनुश्रवण का निर्देश मिला। सिंचित और असिंचित भूमि के अद्यतन आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा गया। बाढ़ नियंत्रण योजनाओं पर भी चर्चा हुई। तटबंधों और बांधों की जांच के निर्देश दिए गए। बाढ़ से पहले सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!