

विद्यालय आर्य कन्या इण्टर कालेज, बांदा की छात्राआंे ने कला उत्सव, बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी तथा जनपदीय एवं मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
जनपद प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में सहायक अध्यापिका श्रीमती सीमा पाण्डेय जी के दिशा निर्देशन में इस विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा कु0 शिल्पी ने एकल अभिनय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 18 मण्डलों के मध्य द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डी0ए0वी0 इण्टर कालेज बांदा में आयोजित जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सहायक अध्यापिका कु0 सोनम गुप्ता, कु0 प्रियंका सिंह, कु0 दीपिका गुप्ता के दिशा निर्देशन में विद्यालय की छात्रा कु0 कशिश श्रीवास्तव, ने यातायात एवं संचार क्रियाकारी माडल में (प्रथम), श्वेता गुप्ता ने भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता क्रियाकारी माडल में (प्रथम), अनामिका विश्वकर्मा ने संसाधन प्रबन्धन क्रियाकारी माडल में (प्रथम), मधु निषाद ने प्राकृतिक खेती, स्थिर माडल में (द्वितीय), आकांक्षा शुक्ला ने गणितीय माॅडलिंग एवं कम्प्यू टेशनल सोंच क्रियाकारी माडल में (प्रथम) स्थान प्राप्त किया।
विवेकानन्द इ0 का0 नरैनी में आयोजित जनपदीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की सहायक अध्यापिका कु0 शहजादी बेगम एवं श्रीमती पुष्पा सिंह के दिशा निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं द्वारा जनपद स्तरीय प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग ओवर ऑल चैम्पियनशिप ट्राॅफ़ी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के उपरान्त दिनांक 18 से 20 अक्टूबर 2024 तक जनपद महोबा में आयोजित मण्डल स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिवस में 200 मीटर रेस प्रतियोगिता में छात्रा कु0 गुडिया ने गोल्ड मैडल तथा डिस्कस थ्रों प्रतियोगिता में छात्रा कु0 कमला ने सिल्वर मैडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम गुप्ता जी ने उक्त समस्त प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षिकाओं को बधांई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






