A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आवास मित्र भर्ती के लिए 21-22 नवम्बर को काउंसिलिंग

मनीष कौशिक
बिलासपुर, 19 नवम्बर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में आवास मित्र की भर्ती के लिए 21-22 नवम्बर को काउंसिलिंग आयोजित की गई है। काउंसिलिंग संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ कार्यालय में सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। आवास मित्र का चयन मेरिट के अनुसार क्लस्टर वार किया जाएगा। जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा दावा आपत्ति के निराकरण के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची सभी जनपद पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। जिले की सरकारी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन पर भी सूची उपलब्ध है। काउंसिलिंग की सूचना के लिए अलग से कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। मार्गदर्शिका और विज्ञापन में दिए गए शर्तों के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!