A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमध्यप्रदेश
Trending

आस्था का महाकेंद्र बना जाम सांवली — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हनुमान लोक का लोकार्पण, 360 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

आस्था का महाकेंद्र बना जाम सांवली — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हनुमान लोक का लोकार्पण, 360 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

 

 

हनुमान लोक का लोकार्पण : आस्था और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक

 

पांढुर्णा / जाम सांवली।

रामनवमी के पावन अवसर पर जाम सांवली स्थित हनुमान लोक परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने इसे राम राज्य की भावना, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक बताते हुए कहा कि भगवान हनुमान का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को विनम्रता, समर्पण और साहस की प्रेरणा देता है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान लोक के प्रथम चरण के लोकार्पण के साथ लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर जिले को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने हनुमान लोक परिसर का अवलोकन किया और गर्भगृह में पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

 

 

विकास कार्यों से बदलेगा पांढुर्णा का स्वरूप

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सच्चा वादा, पक्का काम” के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार निरंतर विकास कर रही है और पांढुर्णा जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला चिकित्सालय, जिला पंचायत भवन सहित कई निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 

उन्होंने निम्न घोषणाएं भी कीं –

 

पांढुर्णा में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम

 

नगरपालिका विकास निधि में वृद्धि

 

महिला थाना स्थापना

 

हनुमान लोक में 10 बिस्तर अस्पताल

 

कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना

 

हनुमान लोक परियोजना का द्वितीय चरण शुरू किया जाएगा

 

 

 

 

किसान, विद्यार्थी और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

 

किसानों को अब दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी

 

माता यशोदा योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क दूध

 

प्रदेश में लाखों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया

 

मेधावी छात्रों को लैपटॉप, स्कूटी, साइकिल

 

संदीपनी विद्यालयों में बस, स्मार्ट क्लास और खेल मैदान

 

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

 

 

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

 

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,

राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी,

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुल्हाड़े, विधायक विजय चौरे, विधायक निलेश उइके, नाना भाऊ मोहोड़, संदीप मोहोड़, गोपाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, स्व-सहायता समूहों को सहायता राशि तथा उत्कृष्ट किसानों एवं युवाओं को सम्मानित भी किया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!