इंजीनियर प्रभात राम त्रिपाठी की पंडित रमापति शुक्ला हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था में पूर्वांचल समन्वयक पद पर नियुक्ति
पंडित रामापति शुक्ला हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था द्वारा संगठन के विस्तार एवं समाज सेवा कार्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इंजीनियर प्रभात राम त्रिपाठी (पुत्र – यशवंत राम त्रिपाठी) को पूर्वांचल समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष प्रणेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात राम त्रिपाठी की योग्यता, अनुभव एवं समाज के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित क्रांति, पौधरोपण अभियान, शिक्षा प्रसार एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।
नवनियुक्त पूर्वांचल समन्वयक इंजीनियर प्रभात राम त्रिपाठी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और समाजहित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
संस्था द्वारा शीघ्र ही पूर्वांचल क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास के कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।