A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंडियन स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह संपन्न

चेयरमैन ने दिया प्रेरक संदेश

 

बैरिया-बलिया। रानीगंज बाजार स्थित इंडियन स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन इण्टर कालेज में सोमवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना से प्रारंभ इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ व्यक्तिगत संवाद स्थापित किया और विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं उनके सर्वांगीण सुधार पर चर्चा की।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप अचीवर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा, पूरे वर्ष विद्यालय में उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मेहनत और अनुशासन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं–सरिता सिंह

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन सरिता सिंह ने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिपोर्ट कार्ड केवल अंकों का विवरण नहीं होता, बल्कि यह छात्र की सीखने की प्रक्रिया, उसकी प्रगति और भविष्य की संभावनाओं का दर्पण होता है। समारोह ने छात्रों को न केवल उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया।
अभिभावकों ने विद्यालय की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि आगामी 2 अप्रैल 2026 से नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होगा। प्रधानाचार्य सत्येंद्र यादव ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!