
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
शुक्रवार 12 दिसंबर 2025,
==============>

भूतपूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवराज पाटिल जी का शुक्रवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होने लातूर में सुबह 6:30बजे जीवन की अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जायेगा। शिवराज पाटिल जी लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद रहे। शिवराज पाटिल जी को स्व• इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जी का विश्वासपात्र माना जाता था। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में वे रक्षा मंत्री भी रहे । वर्ष 1991 से 1996 तक लोकसभा के दसवें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सम्हाल चुके थे। वर्ष 2004 से लेकर 2008 तक देश के गृह मंत्री भी रहे। वे राज्यसभा के सदस्य भी थे। शिवराज पाटिल जी पंजाब के गवर्नर भी थे।







