A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

इंस्पायर मानक प्रदर्शनी में गाजीपुर की बेटी कंचन का जलवा, राज्य स्तर के लिए चयनित ‘स्वचालित नाली सफाई प्रणाली’

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट
गाजीपुर से बड़ी खबर
गाजीपुर। जिले के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में एक बार फिर गाजीपुर का नाम रोशन हुआ है। सदर ब्लॉक के डिलियां स्थित कंपोजिट स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा कंचन कुमारी के प्रोजेक्ट को राज्य स्तर पर चयनित किया गया है।

कंचन ने अपनी विज्ञान गाइड शिक्षिका डॉ. ऋतु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ‘स्वचालित नाली सफाई प्रणाली’ नामक प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसकी सराहना पूरे जिले में हो रही है। यह प्रोजेक्ट नालियों की सफाई को स्वचालित करने की अभिनव तकनीक पर आधारित है, जिससे भविष्य में नालियों के जाम या चोक होने की समस्या से निपटा जा सकेगा।

डॉ. ऋतु श्रीवास्तव ने बताया कि कंचन की यह परियोजना प्रदेश हित में अत्यंत उपयोगी है और यदि इस कांसेप्ट पर बड़े स्तर पर कार्य किया जाए तो नाली सफाई की पारंपरिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। उन्होंने बताया कि कंचन के नवाचार को देखते हुए ही उसे राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है।

इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है, और स्कूल परिवार से लेकर शिक्षा विभाग तक सभी ने कंचन को शुभकामनाएं दी हैं। कंचन की सफलता जिले के बच्चों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए गाजीपुर से रिपोर्ट।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!