A2Z सभी खबर सभी जिले की

इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो में दिखा कला व संस्कृति का संगम

इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो में दिखा कला व संस्कृति का संगम

 

जयपुर। प्रकृति फाउण्डेशन की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो 2026 में भारतीय कला व संस्कृति का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में राजस्थान की गायन, नृत्य, फैशन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओ ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। प्रकृति फाउण्डेशन की फाउण्डर डायरेक्टर डॉ. प्रियंका पंकज गोयल ने बताया कि इस दौरान गीत-संगीत की धुनों पर पार्टिसिपेंट्स ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं विभिन्न प्रकार की वेशभूषा में सजी धजी महिलाओं ने भारत की संस्कृति के दर्शन करवाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लीगल सेल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी युवा नेता राजवीर सिंह ग्रेवाल थे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में किशनगढ़ से विधायक प्रत्याशी पुखराज प्रजापति, संरक्षक बसंत जैन, सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन डॉ. निर्मला जैन, नारायणा हॉस्पिटल के क्लस्टर हैड बलविंदर सिंह, प्रकृति फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. प्रियंका वर्मा, ब्रांड आइकन माधुरी दुर्गानी, प्रेसिडेंट उर्मिला न्याति, कल्चरल प्रेसिडेंट भावना टंडन, एडवाइजर रुचि साधवानी, वाइस प्रेसिडेंट ममता गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फैशन की रंगत बिखेरते हुए विमंस ने ट्रेडिशनल, इंडो वेस्टर्न और वेस्टर्न आउटफिट्स में रैम्प पर कैटवॉक की। इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी घूमर, चरी डांस के अलावा गुजराती नृत्य की परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर नारायणा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रा सरीन ने महिला स्वास्थ्य पर उपस्थितजनों को जागरूक किया। अन्त में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह का संचालन फेमस एंकर राहुल जॉन ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!