उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को झांसी पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों को सम्मानित किया
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को झांसी पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को गुंडा राज से मुक्त कराया है और प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने सनातन संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में सभी का सम्मान करना सिखाया जाता है और समाज में किसी के प्रति भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदेश में बर्बादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाठक ने कहा कि सपा की चार बार सरकार रही है। उस समय और आज के हालात का आकलन जनता खुद कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है।
इससे पहले ब्रजेश पाठक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम भी पहुंचे थे। वहां दर्शन करने के बाद वह सड़क मार्ग से शाम करीब 5 बजे झांसी पहुंचे। कार्यक्रम के बाद वह दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
चंद्रपूर जिल्ह्यातील सिंदेवाही तालुका क्रीडा संकुलाच्या सुधारित आराखड्यास मान्यता- कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे
09/03/2026
संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27*
09/03/2026
विष्णुपद कारिडोर के विकास को लेकर गया मे अहम बैठक l
09/03/2026
आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन* *राज्य सरकार के बजट में संतुलन के एक-एक अक्षर के गहरे अर्थ*
09/03/2026
मायावती ने पार्टी में अपराधियों को शामिल कराने के आरोप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों के कोऑर्डिनेटर रहे विक्रम सिंह जाटव को पार्टी से किया निष्कासित
09/03/2026
योगी आदित्यनाथ सरकार ने फ्लैट और प्लॉट खरीदने वाले आवंटियों को बड़ी राहत दी है। आवास विभाग ने प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों—जैसे लखनऊ डबलपमेन्ट अथार्टी कानपुर डबलपमेन्ट अथार्टी और गाजियाबाद डबलपमेन्ट अथार्टी को दिया निर्देश
09/03/2026
मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी सुनीं समस्याएं
09/03/2026
तिराहीपुर में “कॉस्मेटिक एंड श्रृंगार घर” की नई दुकान का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी
09/03/2026
गयाजी मे नववर्ष की पूर्व संध्या पर होगा भव्य सनातन नव वर्ष उत्सव एवं एक दिया सनातन के नाम कार्यक्रम l
09/03/2026
पंजनहेड़ी गोलीकांड के शेष तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!