उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा में पर्यटन विभाग के महानिदेशक राजेश कुमार-2 का नाम रहा। उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि राजेश कुमार-2 का एक साल के भीतर यह तीसरा तबादला है, जिससे प्रशासनिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इससे पहले 3 जनवरी 2025 को उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का आयुक्त बनाया गया था। बाद में 16 सितंबर 2025 को हुए फेरबदल में उन्हें पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब एक बार फिर उनकी जिम्मेदारी बदली गई है।
सरकार की ओर से जारी आदेश में अन्य अधिकारियों के तबादलों का भी उल्लेख किया गया है, जिन्हें नई तैनाती के निर्देश तत्काल प्रभाव से संभालने को कहा गया है। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।