
समारोहपूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस

उदवंतनगर – 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा लहराया। प्रखंडवासियों ने समारोह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा।आम व खास ने एक दूसरे को बधाई दिया।लोगों ने शहीदों को नमन किया तथा ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए।

प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख अनंती देवी ने बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ,सीओ हरिकेश त्रिपाठी, बीपीआरओ मुन्ना कुमार , उपप्रमुख चिंता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, अर्जुन सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया तथा प्रखंड वासियों को संबोधित किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन कुमारी मिनी , उदवंंतनगर पैक्स में अध्यक्ष राजू सिंह, पशुपालन में पशुपालन पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा अभिषेक,बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ ममता रानी, पंचायत भवन उदवंंतनगर में मुखिया राजेश सिंह उर्फ पेड़ा सिंह, उदवंंतनगर थाना में थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव, गजराजगंज ओपी में ओपी प्रभारी हरिप्रसाद शर्मा जीविका कार्यालय में बीपीएम अमरेन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। म वि उदवंंतनगर में प्रधानाध्यापक मो जहांगीर आलम,उ म वि कोहड़ा में मनोरंजन कुमार मनोहर,उ म विद्यालय एड़ौरा में मनोज किरण,म वि बेलाउर में प्रधानाध्यापक शशिकांत उपाध्याय, ग्रीन पार्क विभावरी शिक्षा निकेतन में बीडीओ,सीओ व थानाध्यक्ष की उपस्थिति में प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष विजय कुमार ओझा व उपप्रमुख कमलेश सिंह ने तिरंगा फहराया।मध्य विद्यालय सरफाफर में प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र सिंह, उमवि डिहरी में प्रधानाध्यापक डा रिजवान अहमद ने ध्वजारोहण किया।


