उत्तर प्रदेशबस्ती

एएसपी ओपी सिंह को मिली भावभीनी विदाई, बस्ती पुलिस ने सराहा योगदान

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। एएसपी ओपी सिंह को मिली भावभीनी विदाई, बस्ती पुलिस ने सराहा योगदान।।

बस्ती। 20 सितम्बर 2025

जनपद बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में पूरा पुलिस परिवार भावुक हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि ओपी सिंह ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की मिसाल पेश की। उनकी कार्यशैली ने जिले की पुलिस को नई दिशा दी।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें “कर्मठ प्रहरी” बताते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। विदाई के दौरान स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया और सभी ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!